Saturday, January 1, 2011

सबको मुबारक 21 का 11

नया जून हो
नया खून हो
नई धून हो
नई ऊन हो
नई न सिर्फ खाल हो
नए साल में...


नए बीज हों
नई सींच हो
नए शूल हों
नए फूल हों
नवेली न सिर्फ डंगाल हो
नए साल में...
 
नया पन हो
खिला मन हो
दिल दार हों
दिमाग धार हो
नया न सिर्फ ख्‍याल हो
नए साल में...

नई मंजिल हो
नए साहिल हों
नया हासिल हो
नए ग़ालिब हों
बदली न सिर्फ चाल हो
नए साल में...
0 राजेश उत्‍साही
ऊन: ऊर्जा । ग़ालिब: कामयाबी

15 comments:

  1. आशा का उजास फ़ैलाती सुन्दर प्रस्तुति.

    अनगिन आशीषों के आलोकवृ्त में
    तय हो सफ़र इस नए बरस का
    प्रभु के अनुग्रह के परिमल से
    सुवासित हो हर पल जीवन का
    मंगलमय कल्याणकारी नव वर्ष
    करे आशीष वृ्ष्टि सुख समृद्धि
    शांति उल्लास की
    आप पर और आपके प्रियजनो पर.

    आप को सपरिवार नव वर्ष २०११ की ढेरों शुभकामनाएं.
    सादर,
    डोरोथी.

    ReplyDelete
  2. आपको भी नये वर्ष में शुभकामनायें।

    ReplyDelete
  3. सही बात बड़े भाई! चौबीस कैरेट बात पर, इक्कीस के ग्यारह की बधाई देकर मैं भी नौ दो ग्यारह होता हूँ!!

    ReplyDelete
  4. आपको भी नए साल की मुबारकबाद

    ReplyDelete
  5. आपको नये वर्ष की शुभकामनायें।

    ReplyDelete
  6. शुभकामना लेने मैं आपके ब्लॉग तक क्या भोपाल भी आ सकता हूँ।
    ईश्वर ने चाहा तो इस साल आप से भेंट अवश्य होगी।
    ..सही लिखा है आपने।

    ReplyDelete
  7. नया साल आप को और आप के परिवार के लिए शुभ हो |

    ReplyDelete
  8. नये वर्ष की शुभकामनायें.

    ReplyDelete
  9. ब्लागोँ की सैर करते करते अचानक आपकी गुल्लक तक पहुँच गया । आप बड़े उदार हैँ , अन्यथा कौन अपना खजाना दिखाता है । आपकी गुल्लक सदा खनखनाए , नए वर्ष पर यही शुभकामनाएँ हैँ ।

    ReplyDelete

  10. अच्छा लिखा है दोस्त !बस चाल न बदले !
    नए वर्ष पर आपको हार्दिक शुभकामनायें!

    ReplyDelete
  11. सबको मुबारक 21 का 11...वाह ये एकदम अलग सा लगा... :) :)
    आपको भी नए साल की बधाई..

    ReplyDelete
  12. aadarniy sir
    sabse pahle to aapko hardik abhinandan.
    punah rachna ka shirshhak bahit hi alag sa v bahut hialag sa laga,iske liye bhi aapko mera pranaam.
    aapne meri xhnikaon par meri kuchh trutiyan batai thi,jiske liye mai sada se hi aapse sahmat tatha aapki aabhari rahungi.mujhe prasannta hai ki aapmere har ek post par bahut hi dhyan dete hain.
    lekin main aapse yahan par xhma chahte hue kahna chahungi ki jis shabd kaullekh aapne kiya hai vo bilkul sahi hai ,par us shabd ko maine apni beti ke janm-divas ke avsar par likh hai.
    ye bhi purn saty hai kibina dukh ke khushi ka jyada ahsas nahi hota,jaise bina tej dhup ka anubhv hue ped ki thandi chhavn ka.
    lekin fir bhi har mata -pita ke dil se yahi aawaj apne bachcho ke liye niklti hai ki apne bachcho ki saari balayen ham lelen,par unke upar koi aanch na aaye.
    aasha hai ki aap mere man ki baat ko samjhte hue
    aage bhi app apni prashanshao v meri galtiyo se mujhe avgat karate hue yun hi mera marg -darshan karte rahenge .
    aapki xhma -prarthini
    नया पन हो
    खिला मन हो
    दिल दार हों
    दिमाग धार हो
    नया न सिर्फ ख्‍याल हो
    नए साल में.. poonam

    ReplyDelete
  13. आपकी गुल्लक ब्लॉग जगत में खुले खजाने की तरह है.बहुत अच्छा लगा यहाँ आना.
    नए वर्ष पर आपको हार्दिक शुभकामनायें.

    ReplyDelete

जनाब गुल्‍लक में कुछ शब्‍द डालते जाइए.. आपको और मिलेंगे...