Showing posts with label सत्‍ताईस साल. Show all posts
Showing posts with label सत्‍ताईस साल. Show all posts

Saturday, June 23, 2012

शहीदी दिवस उर्फ साथ साथ सत्‍ताईस



23 जून, 1985 : नीमा संग राजेश : सेंधवा,मप्र
22 जून की शाम को नीमा से फोन पर बात हो रही थी। नीमा कह रही थीं, 'देखते ही देखते सत्‍ताईस साल बीत गए। भला इतने साल भी कोई साथ-साथ रहता है।'  

1986 : होशंगाबाद 
और यह सच भी है। सत्‍ताईस में से लगभग साढ़े तेईस साल हम साथ रहे हैं। फिर ऐसा समय आया कि दूर-दूर रहने को विवश होना पड़ा। आजीविका के पीछे मैं बंगलौर चला आया और नीमा रह गईं वहीं भोपाल में बेटों के साथ।