Showing posts with label भोपाल गैस त्रासदी. Show all posts
Showing posts with label भोपाल गैस त्रासदी. Show all posts

Monday, December 14, 2009

गैस त्रा-सदी यानी न बीतने वाली सदी

भोपाल गैस त्रासदी को देखते ही देखते 25 साल गुजर गए। गैस त्रासदी से जुड़ी जितनी बातें हैं उससे कहीं अधिक उससे जुड़ी यादें हैं। मैं उन दिनों होशंगाबाद में था। पिताजी की पोस्टिंग भोपाल में रेल्‍वे में कंट्रोलर के पद पर थी। कंट्रोल आफिस भोपाल स्‍टेशन से लगा हुआ था। वे रोज भोपाल आना-जाना करते थे। उन्‍हीं दिनों मेरी दादी की तबीयत बहुत खराब थी। कुछ ऐसा संयोग बना कि 2 दिसम्‍बर 1984 की उस रात पिताजी भोपाल नहीं गए। उनके स्‍थान पर जिन सज्‍जन ने मोर्चा संभाला, वे इस त्रासदी का शिकार हो गए। वे ही नहीं उस रात भोपाल रेल्‍वे स्‍टेशन पर जितने लोगों की डयूटी थी उनमें से अधिकांश अब नहीं हैं। हम आज भी उस दिन को याद करके सिहर उठते हैं।