Showing posts with label भाई. Show all posts
Showing posts with label भाई. Show all posts

Sunday, April 19, 2009

मेरा भाई : अनिल पटेल उर्फ अन्‍नू

आज 19 अप्रैल है। घर से बहुत दूर हूं। 1400 किलोमीटर दूर बंगलौर में । आज अनिल यानी अन्‍नू यानी छोटे भाई का जन्‍मदिन है। यूं पास रहते हुए मुझे यह दिन कभी याद नहीं रहता था। कभी मेरे बेटे तो कभी पत्‍नी याद दिलाती थी कि आज अन्‍नू भैया का जन्‍मदिन है, एक फोन तो कर लो। मैं जैसे नींद से जागता था। पर दूर रहने पर सब छोटी-छोटी बातें अपने आप याद आती हैं। सो मैंने लगभग दस अप्रैल के आसपास ही एक बधाई पोस्‍टकार्ड लिखकर डाल दिया था। आज भी जब मुझे याद आया तो मोबाइल फोन पर एक संदेश भी भेज दिया।