राजस्थान बोर्ड के बारहवीं की विज्ञान परीक्षा के परिणाम हाल ही में घोषित हुए
हैं। परिणाम के अगले दिन सुबह का अखबार मेरिट में आए विद्यार्थियों की वीर गाथाओं
से भरा पाया। हर तरफ यही चर्चा है कि किसने कितने प्रतिशत अंक हासिल किए। कोई अपनी
सफलता का श्रेय माता-पिता को दे रहा है तो कोई अपने गुरु की तारीफ करता नहीं थक
रहा है।